आज से स्वतंत्रता दिवस तक सैलानियों के लिए सुरक्षा कारणों के चलते बंद रहेगा लाल किला

By: Ankur Wed, 21 July 2021 5:47:45

आज से स्वतंत्रता दिवस तक सैलानियों के लिए सुरक्षा कारणों के चलते बंद रहेगा लाल किला

आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भारत के खुफिया विभाग ने दिल्ली पुलिस को अलर्ट जारी किया हैं और सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की हैं। सुरक्षा कारणों के चलते आज 21 जुलाई से स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त तक लाल किले को सैलानियों के लिए बंद रखा गया हैं। अब लाल किले में घूमने के लिए जाने वालों को प्रवेश नहीं मिलेगा। दिल्ली पुलिस ने लाल किला और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक बढ़ा दी है। नागरिकों को जानना जरूरी है कि अब वह 16 अगस्त के बाद ही लाल किला घूमने जा पाएंगे।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की ओर से मंगलवार देर शाम को लाल किला बंद करने की सूचना दी गई। एएसआई के निदेशक (स्मारक) एन। के पाठक ने एक आदेश पत्र जारी करते हुए अपने दिल्ली सर्कल के तमाम अधिकारियों, उत्तरी जिले की पुलिस और लाल किले में सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे सीआईएसएफ कमांडेंट को इस बात की जानकारी दी है। सुरक्षा कारणों के चलते दिल्ली पुलिस ने एएसआई को 15 जुलाई से ही लाल किले को बंद करने के लिए कहा था। फिलहाल एएसआई ने 15 की बजाय 21 जुलाई से लाल किला बंद करने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़े :

# उत्तरप्रदेश : दिव्यांग महिला के साथ जबरन दुष्कर्म, शिकायत करने पर मिली बच्चों को जान से मारने की धमकी

# देहरादून : शादी की तारीख पास आई तो उठी 10 लाख रुपये दहेज की मांग, युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

# पोर्न बिजनेस को बॉलीवुड जितना बड़ा बनाना चाहते थे राज कुंद्रा, अश्लील कंटेंट की लाइव स्ट्रीमिंग का था प्लान

# Pinch 2 : दुबई में रहती हैं सलमान की बीवी नूर और 17 साल की बेटी? यूजर को ‘दबंग’ ने दिया यह जवाब

# देहरादून : साइबर ठगों ने बनाया निशाना, गूगल पे का लिंक भेजकर खाते से निकाले 60 हजार रुपये

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com